न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। चोटों के कारण ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया है। दोनों खिलाड़ी लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं।
वॉशिंगटन सुंदर को 11 जनवरी को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय पसलियों के निचले हिस्से में दर्द हुआ था। स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है। वहीं तिलक वर्मा पहले ही चोट के कारण शुरुआती तीन टी20 मैचों से बाहर हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं ने टीम संतुलन बनाए रखने के लिए रवि बिश्नोई और श्रेयस अय्यर को मौका दिया है।









