एयर इंडिया का पैसेंजर विमान गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार, इस विमान में 242 यात्री सवार थे. इस विमान हादसे ने शेयर बाजार को भी झकझोर कर रख दिया है. जैसे ही हादसे की खबर सामने आई, टाटा ग्रुप के सभी स्टॉक्स एक के बाद एक करके धराशाई हो गए. टाटा के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.
टाटा ग्रुप के इन स्टॉक्स में जबरदस्त गिरावट
TCS: 1% से ज्यादा की गिरावट
टाटा स्टील: 3% तक टूटा शेयर
टाटा पावर: 2.5% की गिरावट
टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi): 2% से ज्यादा नुकसान
टाटा कम्युनिकेशंस: 1% से अधिक फिसला
टाटा मोटर्स: 3% से ज्यादा टूटा
टाटा केमिकल्स: 3% की गिरावट
टाटा कंज्यूमर: 2% से ज्यादा फिसला
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन: करीब 4% की गिरावट
इंडियन होटल्स: 2% से अधिक
