Entertainment

तमिल फिल्म ‘Made In Korea’ ने नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय पार्ट 2 के साथ थिएटर्स में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 575 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है और आदित्य धर के निर्देशन में पार्ट 2 ने सभी सवालों के जवाब भी दे दिए। वहीं, पार्ट 1 अब भी नेटफ्लिक्स पर दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई थी और नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में ट्रेंड कर रही थी। सनी देओल की बॉर्डर 2 भी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और ट्रेंड कर रही थी।

लेकिन अब नंबर वन का स्थान किसी और फिल्म ने ले लिया है। तमिल फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ ने ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ को पीछे छोड़ते हुए नेटफ्लिक्स की नॉन-इंग्लिश भाषा की ग्लोबल लिस्ट में टॉप पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। यह फिल्म दर्शकों के बीच वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर भी काफी लोकप्रिय हो रही है। फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ का निर्देशन रा. कार्तिक ने किया है।

इसमें प्रियंका अरुल मोहन, पार्क हे-जिन और बेक सी-हून मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। ‘स्लाइस-ऑफ-लाइफ’ ड्रामा शैली की यह फिल्म तमिलनाडु के एक छोटे से गांव की लड़की शेनबा की कहानी दिखाती है, जिसका बचपन से ही दक्षिण कोरिया जाने का सपना रहा। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकता है।