Entertainment

6 साल बाद अनुभव सिन्हा के साथ तापसी पन्नू की वापसी, ‘अस्सी’ का दमदार मोशन पोस्टर जारी

6 साल बाद डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक बार फिर साथ काम करने का फैसला किया है। दोनों की नई फिल्म ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक हार्ड-हिटिंग कोर्टरूम ड्रामा होगी। मोशन पोस्टर में तापसी पन्नू का चौंकाने वाला लुक दिख रहा है।

‘अस्सी’ में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। उनके साथ कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और जीशान अय्यूब अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा भार्गव की स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिलेगी।

फिल्म का निर्माण बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले हुआ है और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है। ‘अस्सी’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुभव सिन्हा, जिन्होंने पहले ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों के जरिए गंभीर मुद्दों पर कहानी सुनाई है, इस बार भी दर्शकों से सस्पेंस और इमोशन का नया अनुभव देने की उम्मीद कर रहे हैं।