भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही मुंबई में ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 और जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा करेगा। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस घोषणा में शामिल होंगे। भारत को ग्रुप ‘ए’ में नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ रखा गया है, और 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुंबई में अभियान की शुरुआत करेगा।
तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव टीम को संतुलन और गहराई देंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह संभाल सकते हैं। इसके अलावा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा विकल्प भी टीम में शामिल हो सकते हैं। टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी, उससे पहले तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे, जिनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में होंगे।









