Entertainment

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की नई रिलीज डेट और वरुण धवन का इंटेंस लुक वायरल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. पिछले साल फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के कई पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं और अब इसका नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है.

नए पोस्टर में वरुण सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं. उनका चेहरा गुस्से और जुनून से भरा हुआ है, हाथ में बंदूक लिए, धूल और युद्ध के धुएं के बीच जोर से चिल्लाते हुए वे फिल्म के इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं. उनके लुक को अब तक के करियर का सबसे दमदार और देशभक्ति से भरपूर माना जा रहा है.

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी पोस्टर में जानकारी दी गई है. पहले इसे 23 जनवरी 2026 रिलीज करने की घोषणा हुई थी, बाद में 22 जनवरी 2026 कर दी गई थी. अब मेकर्स ने इसे फिर से 23 जनवरी 2026 तय किया है. वरुण ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “देश का सिपाही पीवीसी होशियार सिंह दहिया, बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को.”

फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म के पोस्टर और एक्टर के इंटेंस लुक ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, और इसे देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर भारी क्राउड आने की उम्मीद है.