शेयर मार्किट में आज यानि मंगलवार को काफी तेजी देखी गई। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लगातार हरे निशान पर करते रहें। 30 कंपनी वाली बीएसई सेंसेक्स में 1131 अंक चढ़कर 75,301 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में तेजी देखी गई। 50 कंपनी वाली एनएसई निफ्टी 325 अंक बढ़कर 22,834 पर क्लोज हुआ।
आज एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। एनएसई निफ्टी में ICICI बैंक, Lt, महिंद्रा और श्रीराम फाइनेंस टॉप गैनर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं बजाज फिनसर्व, Techm और भारतीय भारतीय एयरटेल के शेयर आज के टॉप लूजर बन गए हैं।
बता दें कि सोमवार को भी मार्केट में तेजी आई थी। मंगलवार को भी इसकी शुरुआत हरे निशान से हुई। सेंसेक्स 74,608.66 अंक पर खुला। इसके बाद इसमें और तेजी आती गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 815.71 अंकों की तेजी के साथ 74,985.66 पर पहुंच गया। यह 901 अंकों की तेजी के साथ 75,071.38 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 239.45 अंकों की तेजी के साथ 22,748.20 पर कारोबार कर रहा था। इसमें भी 250 अंकों से ज्यादा की तेजी आ चुकी थी।
