बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के बीबीएन क्षेत्र में स्थित विश्व स्तरीय दवा निर्माण में जुटी क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला, युवा उद्योगपति को दवा निर्माण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के साथ साथ सामाजिक सेवा में अग्रिम पंक्तियों में रहने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके द्वारा ब्रिटेन की संसद में एक भव्य समारोह के दौरान इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड – 2024 से सम्मानित किया गया। ब्रिटिश पार्लियामेंट के पैलेस ऑफ वेस्ट मिनिस्टर लंदन यूके के चर्चिल रूम हाउस ऑफ कॉमंस में आयोजित एक भव्य समारोह, जिसमें ब्रिटिश सांसदों के अतिरिक्त यूके व विश्व भर से आए गणमान्य व्यक्ति व बुद्धिजीवी उपस्थित थे। इस दौरान सुमित सिंगला को उक्त प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया गया।
इस भव्य समारोह में यूनाइटेड किंगडम की मेंबर पार्लियामेंट जॉय मोर्रिसी वीरेंदर शर्मा, मेंबर पार्लियामेंट यूके के धार्मिक गुरु महानुभाव राजराजेश्वर गुरुजी जो सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर हैरो के संस्थापक महेंद्र सिंह सी जडेजा सहित अनेक उपस्थित थे, जिन्होंने उक्त पुरूस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर बीबीएन क्षेत्र की एकमात्र महिला उद्यमी रेशु सिंगला जो सुमित सिंगला की धर्मपत्नी व आईबीएन हर्बल्स की चेयरपर्सन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, को भी उनके शानदार कार्यों पर सम्मानित किया गया। ब्रिटेन की संसद में यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त करना विश्व भर के विभिन्न देशों के लोगों के लिए एक अति सम्मान की विषय है। समारोह में विश्व भर के 42 देशों से पहुंचे 60 महानुभावों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां प्राप्त की। उत्तर भारत से सम्मान प्राप्त करने वाले दूसरे महानुभाव हिमाचल प्रदेश के नाटी किंग कुलदीप शर्मा को भी उनके क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए इस अवसर पर सम्मानित किया गया। समारोह में लंदन प्रेस मैगजीन का विशेष विमोचन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा भेजा गया सन्देश विशेष रूप में प्रकाशित किया है। इस सम्मान समारोह के अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड यूके लंदन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो इस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसका सारा श्रेय उनके बड़े भाई स्व. अमित सिंगला द्वारा क्योरटेक ग्रुप के रूप में लगाए गए वृक्ष हैं।