हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज पर आयोजित हुआ। 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। 76वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस, सेना, होमगार्ड, एनसीसी की 27 टुकड़ियों ने परेड निकाली। इससे पहले राज्यपाल ने ओपन जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। रिज व मॉल रोड पर विभिन्न विभागों द्वारा 25 झांकियां निकाली जा रही हैं।
परेड में इस वर्ष पहली बार करीब 5 बैंड के दल शामिल होंगे। लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कुल्लू में तिरंगा फहराएंगे।
गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की झांकी आकर्षण का केंद्र रहने वाली है. महत्वाकांक्षी सुखाश्रय योजना के तहत सरकार ने करीब छह हजार निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट घोषित किया है. निराश्रित बच्चों के खर्च का जिम्मा हिमाचल सरकार उठा रही है. हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी 2023 को निराश्रित बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना का ऐलान किया गया था. योजना के तहत ऐसे बच्चों को सरकारी लाभ दिया जा रहा है जिनके माता-पिता नहीं हैं. प्रदेश सरकार की ओर से निराश्रित बच्चों को त्योहार भत्ता, सामाजिक सुरक्षा, उच्च शिक्षा व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और सूक्ष्म उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है.
