बागपत में आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान भगदड़ , 7 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक गंभीर हादसा हुआ है। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का मचान अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में सात लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सुबह करीब आठ बजे श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ के अभिषेक के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.घायलों की संख्या बढ़ सकती है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है.बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया, बड़ौत थाना क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था.

error: Content is protected !!