बरेली में धार्मिक जुलूसों ने प्रशासन की नींद उड़ाई। त्यौहारों पर मनाही के बावजूद लोग “I LOVE MUHAMMAD” के नारों के साथ सड़कों पर उतर आए। इसमें मुस्लिम महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। मौलाना तौकीर रजा ने भी इस प्रदर्शन में एंट्री की और बड़े जुलूस का ऐलान किया। दूसरी ओर, शहाबुद्दीन बरेलवी ने सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के इजहार को सही नहीं ठहराया और पड़ोसियों के प्रति सावधानी बरतने की बात कही।
बीते 22 सितंबर को हुए इसी तरह के जुलूस में पुलिस पर भीड़ ने धावा बोला और पथराव किया था, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी तक नुकसान पहुंचा। बरेली में इस बार भीड़ की बढ़ती संख्या और नारेबाजी के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, जबकि हिन्दू संगठन इस जुलूस का विरोध कर रहे हैं।









