Entertainment

सिंगर-रैपर Badshah ने रचाई दूसरी शादी, ईशा रिखी संग शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

पंजाब के फेमस सिंगर-रैपर Badshah ने अपने नए गाने विवाद के बाद गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें सिंगर की सास पलक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में बादशाह ने पारंपरिक कुर्ता-पजामा और सेहरा पहना हुआ है, जबकि दुल्हन बनीं Isha Rikhi लाल ब्राइडल आउटफिट और वरमाला के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में कपल आग के चारों ओर फेरे लेते दिख रहा है। हालांकि, अभी तक बादशाह और ईशा ने शादी की पुष्टि नहीं की है।

यह बादशाह की दूसरी शादी है। 6 साल पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी Jasmin Masih से तलाक लिया था। उनकी पहली शादी 2012 में हुई थी, लेकिन 2017 में अलगाव और 2020 में तलाक हुआ। इस रिश्ते से बादशाह की एक बेटी जेसेमी मसीह सिंह है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज और वीडियो के चलते फैंस में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।