BMC चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, महेंद्र मुंगेकर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी की वरिष्ठ नेता वर्षा गायकवाड़ के करीबी और मुंबई कांग्रेस के सक्रिय चेहरा माने जाने वाले महेंद्र मुंगेकर ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. मुंगेकर अपनी पत्नी और पूर्व पार्षद पल्लवी मुंगेकर के साथ एक कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए. उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़ शिवसेना में पहुंचे.

माना जा रहा है कि महेंद्र मुंगेकर को शिवसेना में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, खासकर BMC चुनावों को देखते हुए. उनके पार्टी छोड़ने को कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद का संकेत माना जा रहा है. इधर, बीजेपी ने भी संगठनात्मक बदलाव करते हुए अमित साटम को मुंबई भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. मराठी अस्मिता के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति रणनीतिक मानी जा रही है, ताकि मुंबई में पार्टी की पकड़ और मज़बूत हो सके.

error: Content is protected !!