बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म का बजट अब तक के सबसे बड़े स्तर पर 350 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है, जिससे यह भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन गई है। इससे पहले शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ 250 करोड़ रुपये के बजट के साथ टॉप पर थी।
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद संभाल रहे हैं और इसे ग्लोबल क्वालिटी की एक्शन फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है। ‘किंग’ में कुल 6 हाई-एंड एक्शन सीक्वेंस होंगे, जिनमें से कुछ रियल लोकेशन पर और बाकी सेट पर शूट किए जाएंगे।
शाहरुख खान इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और सह-निर्माता दोनों हैं। उन्होंने निर्देशक को पूरी क्रिएटिव फ्रीडम दी है ताकि दर्शकों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का अनुभव मिल सके।फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो शाहरुख के 60वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया था, जिसमें उनका दमदार और इंटेंस लुक फैंस को बेहद पसंद आया। इस वीडियो के बाद ‘किंग’ के लिए फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।









