शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस के लिए खुशखबरी है। साल 2004 की सुपरहिट फिल्म मैं हूं ना का सीक्वल ‘मैं हूं ना 2’ अब प्लान किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शाहरुख फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आ सकते हैं, जिसमें वे दो बिल्कुल अलग और विपरीत किरदारों में दिखाई देंगे। फराह खान ने शाहरुख को इस डबल रोल का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिससे फिल्म में एंटरटेनमेंट, ड्रामा और इमोशन पहले से ज्यादा होगा।
कहानी में देशभक्ति का तड़का और भारत के सामने आने वाली नई चुनौती दिखाने की योजना है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और इमोशनल सीन का शानदार मिश्रण होगा। मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि ओरिजिनल कास्ट को भी वापस लाया जाए, ताकि पहले पार्ट का फील बरकरार रहे। हालांकि, फिल्म को लेकर फाइनल फैसला शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ रिलीज के बाद लिया जाएगा। फिलहाल शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म किंग में बिजी हैं, जिसमें वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और ‘मैं हूं ना 2’ के जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।









