National

SBI ने बढ़ाए नॉन-ATM शुल्क, अब कैश निकालना होगा महंगा

नए साल की शुरुआत में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने दूसरे बैंकों के ATM और ADWM (ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विदड्रॉल मशीन) का शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे नॉन-SBI ATM का उपयोग महंगा हो गया है। MSBI के मुताबिक, अब सेविंग अकाउंट धारकों के लिए नॉन-SBI ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा वही है – 5 ट्रांजैक्शन प्रति माह, लेकिन इसके बाद कैश विड्रॉल पर 23 रुपये + GST चार्ज देना होगा (पहले 21 रुपये था)।

वहीं नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट के लिए 11 रुपये + GST देना होगा (पहले 10 रुपये)। BSBD (बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट) अकाउंट धारक पर कोई नया चार्ज लागू नहीं होगा। SBI ATM या SBI डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने वालों के लिए भी चार्ज में कोई बदलाव नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह है कि ग्राहक SBI के ATM का ही इस्तेमाल करें या फ्री लिमिट के भीतर ही ट्रांजैक्शन पूरी करें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।