Jobs

SBI ने CBO पदों के लिए शुरू की भर्ती, आवेदन 18 फरवरी तक

बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2050 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 है। आवेदन केवल एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन ही किया जा सकता है।

SBI CBO पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन करना अनिवार्य है। इसके अलावा मेडिकल, इंजीनियरिंग, CA जैसे क्षेत्र के उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/PwD वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। आवेदन के लिए ibpsreg.ibps.in/sbicbonov25/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और फीस भुगतान करना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू शामिल होंगे। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी विवरण और नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।