बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ लंबे समय से फैंस के लिए उत्सुकता का कारण बनी हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर हैं अपूर्वा लाखिया, और सलमान ने इसे लेकर खासा मेहनत की है। हाल ही में सलमान ने इस फिल्म के नाम में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए फिल्म का नया नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ बताया।
इस बदलाव के पीछे का कारण भी सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम काफी लिमिटेड लगता था और ऐसा प्रतीत होता था कि यह किसी विशेष घटना तक ही सीमित है। लेकिन सलमान चाहते थे कि फिल्म का टाइटल बड़ा और व्यापक दृष्टिकोण दर्शाए, यानी कहानी का दायरा केवल गलवान की घटना तक सीमित न रहे। इसी वजह से उन्होंने फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा।
फिलहाल, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पहले खबरें थीं कि फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी, लेकिन हाल ही में शेयर किए गए नए पोस्टर में कोई रिलीज डेट नहीं दी गई है। मीडिया और फैंस में इस बात की चर्चा है कि फिल्म की रिलीज संभवतः पोस्टपोन हो चुकी है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है। सलमान खान के फैंस अब इस बड़े बदलाव के साथ फिल्म को देखने के लिए और अधिक उत्साहित हैं। फिल्म का नया टाइटल और व्यापक कहानी का दायरा इसे एक महत्वपूर्ण और महाकाव्य युद्ध फिल्म के रूप में पेश करता है।









