सैफ अली खान को 5 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, घर लौटे

सैफ अली खान को जानलेवा हमले के 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले देर रात सैफ और करीना कपूर खान के घर में चोर घुस आया था। चोर के साथ हाथापाई में ही सैफ घायल हो गए थे। घुसपैठिये ने उन पर चाकू से कई वार किए थे। सैफ अली खान घायल हालत में अपने बेटे तैमूर के साथ लीलावती अस्पताल गए थे। शरीर पर बुरी तरह चोट लगने के बावजूद अभिनेता ने हार नहीं मानी थी और उन्होंने ऑटो रिक्शा करके अस्पताल गए। अस्पताल में अभिनेता की सर्जरी हुई थी। हालांकि, अब अभिनेता एकदम ठीक हैं।

पांच दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद आखिरकार सैफ अली खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभिनेता की हालत में सुधार देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। करीना कपूर खान अपने पति सैफ को लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। अब आखिरकार अभिनेता अपने घर लौट आए हैं। सैफ अपने पुराने वाले घर में शिफ्ट हो गए हैं।

error: Content is protected !!