रूस और यूक्रेन के बीच तीन सालों से युद्ध चल रहा है . इस युद्ध में कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है . वहीँ अब युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूस ने शनिवार-रविवार की रात में 273 ड्रोन यूक्रेन में भेजे। यह बीते 39 महीने में यूक्रेन पर रूस की ओर से हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है।
यूक्रेन की एयरफोर्स ने कहा है कि रूस ने कुल 273 ड्रोन भेजे थे। इनमें से 88 को मार गिराया गया और 128 हवा में ही खो गए। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने बताया कि ड्रोन हमले के कारण एक महिला की जान गई और तीन अन्य लोग घायल हुए। कुछ आवासीय भवनों और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मॉस्को और कीव के बीच वर्षों बाद पहली बार सीधी वार्ता हुई थी। हालांकि, शुक्रवार को हुई इस बैठक में युद्धविराम या किसी समाधान पर कोई सहमति नहीं बन सकी।









