दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कौन-कौन?

रेखा गुप्ता के अलावा 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. उनके मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा,आशीष सूद और  मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को भी दिल्ली में मंत्री बनाया गया है. इन सभी विधायकों ने गुरुवार को रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ ली.

कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था. उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे. रेखा गुप्ता की पढ़ाई दिल्ली से हुई है और वो एलएलबी पास हैं. दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही वे ABVP से जुड़ गईं थी. रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव व अध्यक्ष रह चुकी हैं.

वे 2007-09 के दौरान एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं. फिर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं. 2010 में उन्हें भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी गई. रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया. लेकिन इस दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. लांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया.

error: Content is protected !!