Jobs

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकाली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने काउंसलर एफएलसी और बीसी सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती निकाली है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in के जरिए ऑफलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए 04 जून अंति तिथि निर्धारित की गई है.

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट, बी.टेक/बी.ई, एम.एससी, एमबीए/पीजीडीएम या एमसीए (संबंधित क्षेत्र) की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

बीसी सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

काउंसलर एफएलसी के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 45 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उम्मीदवार का हेल्थ अच्छा होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आप आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ही कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in से नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.