National

रेल दुर्घटनाओं में रिकॉर्ड गिरावट, ‘कवच’ तकनीक से सुरक्षा में बड़ा सुधार

रेल मंत्रालय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि पिछले एक दशक में ट्रेन दुर्घटनाओं में रिकॉर्ड कमी आई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2014-15 में जहां 135 दुर्घटनाएं हुई थीं, वहीं 2024-25 में यह घटकर सिर्फ 31 रह गई। वहीं, 2025-26 (नवंबर 2025 तक) में ट्रेन हादसों की संख्या केवल 11 रही। यह भारतीय रेल सुरक्षा के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटनाओं में कमी का मुख्य कारण स्वदेशी Kavach (कवच) सिस्टम है। कवच तकनीक ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, सिग्नल ओवररन रोकने और टक्कर रोकने में कारगर साबित हो रही है। इस तकनीक के कारण भविष्य में और भी दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

कवच को देशभर में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। शुरुआती चरण में Kavach 3.2 को दक्षिण मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे में लगाया गया जबकि अपग्रेडेड Kavach 4.0 को 16 जुलाई 2024 को RDSO की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्गों पर सफलतापूर्वक लागू किया गया।

error: Content is protected !!