Entertainment

गुस्सैल लुक में रणवीर का धमाका, 7 मार्च को आएगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर

एक्शन और स्पाई थ्रिलर के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है, जिसमें रणवीर सिंह बेहद आक्रामक और इंटेंस अंदाज में हाथ में हथियार थामे नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के स्टार रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “तैयार हो जाओ”, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड और खुफिया मिशनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनका सामना एक शक्तिशाली दुश्मन से होगा, जो आतंकवादी नेटवर्क को बढ़ावा देने की साजिश रच रहा है। कहानी में हाई-ऑक्टेन एक्शन और सस्पेंस का भरपूर डोज मिलने की उम्मीद है।

‘धुरंधर’ के पहले भाग ने दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जिससे सीक्वल को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़ा प्रदर्शन कर सकती है। पहले इस फिल्म की टक्कर दूसरी बड़ी रिलीज से मानी जा रही थी, लेकिन अब यह अकेले सिनेमाघरों में अपना दम दिखाएगी। फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।