बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी नई फिल्म ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस खबर की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली, जिन्हें क्रिकेट जगत में ‘दादा’ के नाम से जाना जाता है, के जीवन और करियर पर आधारित होगी। राजकुमार राव की यह फिल्म गांगुली के क्रिकेट करियर और उनके जीवन की चुनौतियों को दर्शाएगी।’
फिल्म को लव फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी विक्रमादित्य मोटवानी संभाल रहे हैं। शूटिंग शुरू होते ही राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब यह यात्रा शुरू हो चुकी है। इस भूमिका के लिए उन्होंने विशेष तैयारी की है, जिसमें वजन कम करना भी शामिल है। अभी तक फिल्म की पूरी कास्ट और रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले राजकुमार राव ने अपनी आगामी फिल्म ‘टोस्टर’ की घोषणा की थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा, फराह खान, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरण सिंह, सीमा पाहवा और जितेंद्र जोशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी कर रहे हैं।









