मंगलवार दोपहर जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में थईयात गांव के पास अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलते देखा गया, और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 से 12 यात्री झुलस गए हैं.
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. साथ ही, फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दी गई. झुलसे हुए यात्रियों को इलाज के लिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल भेजा गया है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.









