भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। बढ़ती फर्जी बुकिंग और अवैध मोबाइल नंबरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अब तत्काल टिकट बुक करते समय ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम 1 दिसंबर से लागू हो चुका है। फिलहाल इसकी शुरुआत मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस से की गई है लेकिन आने वाले समय में इस नियम को देशभर की सभी ट्रेनों में लागू करने की योजना है। बुकिंग के दौरान दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे भरने के बाद ही टिकट कंफर्म होगा। रेलवे का मानना है कि इस व्यवस्था से एजेंटों द्वारा होने वाली गलत बुकिंग और नकली नंबरों का उपयोग काफी हद तक कम होगा।रोजाना लाखों लोग भारतीय रेल में सफर करते हैं और त्योहारी सीजन में तत्काल टिकटों की भारी मांग रहती है। ऐसे में नया ओटीपी नियम यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Gujrat
Maharashtra
तत्काल टिकट बुकिंग पर रेलवे का नया नियम लागू, अब ओटीपी अनिवार्य
- by Aakriti Sharma
- December 3, 2025
- Less than a minute
- 4 months ago








