National Technology

केरल में मजबूत हुई रेल कनेक्टिविटी, पीएम मोदी ने 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की और राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर केरल में रेल कनेक्टिविटी को और सशक्त बनाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की पहल शुरू की गई है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत देशभर के रेहड़ी-ठेले और फुटपाथ पर काम करने वाले लाखों वेंडर्स को पहली बार बैंक लोन और क्रेडिट कार्ड मिलने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने जोर दिया कि केंद्र सरकार के प्रयासों से केरल में स्वास्थ्य, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में नई प्रगति हुई है। CSIR के Innovation Hub का लोकार्पण और मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से राज्य को हेल्थ और टेक्नोलॉजी हब बनाने में मदद मिलेगी।

पीएम ने यह भी कहा कि पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार ने शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण योजनाओं में महत्वपूर्ण निवेश किया है। केरल में सवा लाख लोगों को पक्का घर मिले हैं। पूरे देश में 4 करोड़ से अधिक घर गरीबों को दिए गए हैं, जिनमें शहरी गरीबों के लिए 1 करोड़ से अधिक घर शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल और पूरे देश के लोगों को इन उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।