Sports

द्रविड़, बिन्नी और मिताली राज को मिलेगा BCCI का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इस सम्मान के लिए पूर्व कप्तान Rahul Dravid, पूर्व ऑलराउंडर Roger Binny और महिला क्रिकेट की दिग्गज Mithali Raj का चयन किया गया है। यह सम्मान 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होने वालेBCCI Naman Awards कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। यह बीसीसीआई का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अवॉर्ड के साथ तीनों दिग्गजों को 25-25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

रोजर बिन्नी भारतीय टीम के लिए 1983 में पहला Cricket World Cup जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वहीं राहुल द्रविड़, जिन्हें ‘द वॉल’ के नाम से जाना जाता है, ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,000 से ज्यादा रन बनाए और लंबे समय तक भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहे। महिला क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज ने अपने 20 साल से अधिक के करियर में वनडे क्रिकेट में 7805 रन बनाए, जो महिला क्रिकेट में सर्वाधिक हैं। उनकी कप्तानी में भारत दो बार विश्व कप फाइनल तक पहुंचा और महिला क्रिकेट को नई पहचान मिली। बीसीसीआई का यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में इन तीनों खिलाड़ियों के असाधारण योगदान और लंबे समय तक दिए गए प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए दिया जा रहा है।