Entertainment

एक्शन और एक्टिंग की क्वीन: यामी गौतम की 5 बेहतरीन फिल्में जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. शुरुआती दौर में जहां उन्हें साइड रोल्स मिलते थे, वहीं उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उनकी पहचान एक सशक्त अभिनेत्री के रूप में हुई. इस फिल्म में यामी ने विकी कौशल के साथ शानदार प्रदर्शन किया और फिल्म ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. आर्टिकल 370 में यामी ने लीड रोल निभाया और अपने एक्शन और गंभीर अभिनय से सबका ध्यान खींचा. वहीं OMG 2 में उन्होंने एक वकील का किरदार निभाकर पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.

ओटीटी पर रिलीज हुई अ थर्सडे में यामी ने एक अपहरणकर्ता का रोल निभाया, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस इतनी प्रभावशाली थी कि दर्शक उन्हें थिएटर में देखने की मांग करने लगे. इसके अलावा दसवीं में उन्होंने एक सख्त जेलर का किरदार निभाया, जो अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म के मुख्य आकर्षणों में से एक रहा. इन पांच फिल्मों ने यामी गौतम को एक बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है, जो न सिर्फ ग्लैमरस रोल्स बल्कि गंभीर किरदारों में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ना जानती हैं.