पंजाब पुलिस ने रविवार को जर्मनी स्थित आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख गुर्गों जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी गई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सबसे करीबी गुर्गा है।
पुलिस ने फिरोजपुर में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की पाकिस्तान की ISI की योजना को विफल कर दिया। आरोपियों के पास से 2.8 किलोग्राम IED बरामद हुआ है, जिसमें 1.6 किलोग्राम RDX और 1 रिमोट कंट्रोल है।
