रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह के किरदार में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि संजय दत्त का खुंखार लुक भी चर्चा में है। फिल्म की कहानी पहले भाग के आगे बढ़ती है, जहां हमजा के ल्यारी पर शासन और जसकिरत सिंह की अलग कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही इस बार फिल्म में ‘बड़े साहब’ की असली पहचान का भी खुलासा होने वाला है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
ट्रेलर में कई नए सीन और बड़े ट्विस्ट दिखाए गए हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं फ्लैशबैक सीक्वेंस के चलते रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना की वापसी की भी संभावना जताई जा रही है। फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब 18 मार्च को प्रीव्यू शो के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इसका सीक्वल भी बड़ी कमाई कर सकता है।









