पोस्ट ऑफिस में निवेश करने के कई विकल्प हैं, जो पैसों की सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी देते हैं। इनमें से एक लोकप्रिय योजना है पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम, जिसमें आप रोजाना केवल 400 रुपए बचाकर बड़े फंड का निर्माण कर सकते हैं। इस योजना पर सरकार ने 6.70% ब्याज दर तय की है, जो हर तीन महीने में अपडेट होती रहती है।
आरडी कैलकुलेटर के अनुसार, रोज 400 रुपए बचाने पर मासिक निवेश लगभग 12,000 रुपए होगा। अगर इसे पांच साल तक जमा किया जाए, तो राशि 8 लाख रुपए तक पहुँच जाएगी। इसे अगले पांच साल तक जारी रखने पर कुल जमा राशि करीब 14.4 लाख रुपए होगी, और ब्याज के रूप में लगभग 6.1 लाख रुपए मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि 400 रुपए रोज के निवेश से कुल फंड 20 लाख तक पहुंच सकता है।
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका पैसा सुरक्षित रहता है। एक साल बाद जमा राशि का 50% तक लोन लिया जा सकता है। इसके अलावा, तीन साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर भी संभव है, जिससे आप किसी भी समय अपने पैसे ब्याज सहित निकाल सकते हैं।









