हिमाचल के 5 जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना

हिमाचल में आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों के कुछ स्थानों पर दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 3 और 8 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

2 से 8 अप्रैल तक सप्ताह के शेष दिनों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जबकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस साल गर्मी ज्यादा सताएगी। प्रदेश में लू वाले दिन 10 से 20 फीसदी अधिक रहने की आशंका है। अप्रैल से जून तक हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है। साल 2024 के मुकाबले इस साल लोगों को गर्मी के सीजन में लू के थपेड़े अधिक झेलने पड़ेंगे।

error: Content is protected !!