World

पोप फ्रांसिस का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कैथोलिक चर्च के नेता पोप फ्रांसिस का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को वेटिकन सिटी में निधन हो गया. 88 वर्ष की आयु में उन्होंने सुबह 7:35 बजे अपने निवास ‘कासा सांता मार्ता’ में अंतिम सांस ली. वेटिकन के कैमर्लेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने उनके निधन की पुष्टि की गई है.

पोप फ्रांसिस पिछले एक हफ्ते से ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे और उन्हें शुक्रवार, 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई, क्योंकि डॉक्टरों को ‘जटिल नैदानिक ​​स्थिति” के कारण पोप के श्वसन पथ के संक्रमण के इलाज में बदलाव करना पड़ा और फिर एक्स-रे कराने पर पुष्टि हुई कि वह डबल निमोनिया से पीड़ित थे.

पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुआ. उनके माता-पिता इटली से आए प्रवासी थे. पिता मारियो रेलवे में काम करने वाले अकाउंटेंट थे और उनकी मां रेजिना सिवोरी होममेकर थीं, जो अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण करती थीं.