पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 750 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 3 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है. आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं.
आयु सीमा:
आवेदक की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है.
चयन प्रक्रिया:
चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, कुल 150 अंक के, जिसमें नकारात्मक अंकन भी होगा. सामान्य वर्ग को न्यूनतम 40% और आरक्षित वर्ग को 35% अंक लाने होंगे.
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग के लिए ₹1180 जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹59 शुल्क तय किया गया है.









