Jobs

PNB में 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 24 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बड़ा अवसर दिया है। बैंक ने 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को ग्रामीण, अर्ध-शहरी या शहरी क्षेत्रों में 12,300 रुपये प्रतिमाह और मेट्रो शहरों में 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन के लिए पहले पंजीकरण करना होगा, फिर आवश्यक विवरण भरकर शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 944 रुपये, एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थियों के लिए 708 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 472 रुपये निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना आवश्यक है।