National

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई सामने, जताया दुख

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. एअर इंडिया के क्रैश पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं. उड्ड्यन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ हैं. एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए एक समर्पित यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी की है.