प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को राजधानी में बने ‘सेवा तीर्थ’ प्रशासनिक परिसर का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री कार्यालय, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट को एक साथ स्थापित किया गया है, जिससे शासन व्यवस्था में बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने परिसर की पट्टिका का अनावरण किया और ‘नागरिक देवो भव’ को नई कार्यसंस्कृति का मूल मंत्र बताया।
नए परिसर से कामकाज की शुरुआत करते ही प्रधानमंत्री ने चार महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी निर्णयों को मंजूरी दी। ‘PM RAHAT’ योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। महिला सशक्तिकरण के तहत ‘लखपति दीदी’ योजना का लक्ष्य 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ किया गया। कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये किया गया। वहीं, युवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत ‘फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को स्वीकृति दी गई। सरकार ने इसे संवेदनशील, तेज और समावेशी शासन की दिशा में अहम कदम बताया।









