Politics

PM मोदी का आंध्र प्रदेश को बड़ा तोहफा, कहा- 21वीं सदी 140 करोड़ भारतीयों की होगी

आंध्र प्रदेश के विकास के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। डबल इंजन वाली सरकार की ताकत से राज्य अभूतपूर्व विकास का गवाह बन रहा है। मोदी ने कहा कि 2047 तक, जब भारत अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा, यह सचमुच एक विकसित भारत होगा। 21वीं सदी 140 करोड़ भारतीयों की होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 13,430 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश को गौरव और समृद्ध संस्कृति की भूमि बताया और कहा कि यह विज्ञान और नवाचार का केंद्र भी है। मोदी ने चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के नेतृत्व में राज्य को सही दृष्टिकोण और केंद्र सरकार का समर्थन मिलने की बात कही।

इस अवसर पर सड़क, बिजली, रेलवे, राजमार्ग और व्यापार से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इन पहलों से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का जीवन आसान होगा। कुरनूल और आसपास के क्षेत्रों को इन विकास परियोजनाओं से विशेष लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अब 21वीं सदी के नए मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में विश्व पटल पर उभर रहा है। इसका सबसे बड़ा आधार है आत्मनिर्भर भारत का विजन। आंध्र प्रदेश अब आत्मनिर्भर भारत का प्रमुख केंद्र बन रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देशभर में मल्टीमॉडल बुनियादी ढाँचे का विकास किया जा रहा है, जिसमें गाँवों से शहर और शहरों से बंदरगाह तक कनेक्टिविटी को मज़बूत किया जा रहा है।