Jammu & Kashmir National

कश्मीर में Z-Morh tunnel का उद्धाटन करेंगे PM Modi

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार सुबह 11:45 बजे जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में जेड मोड़ टनल का उद्घाटन करेंगे. श्रीनगर-लेह हाइवे एनएच-1 पर बनी 6.4 किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी. बर्फबारी की वजह से यह हाइवे 6 महीने बंद रहता है. टनल बनने से बर्फबारी और बरसात के मौसम में लोगों को सुविधा मिलेगी.

वहीं, जेड मोड़ टनल का उद्धाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यहां आएंगे,जिसको लेकर यहां व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम ने कार्यक्रम स्थल पर कब्जा कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को करीब 11:45 बजे सोनमर्ग सुरंग का दौरा करेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी वहां से एक संबोधन भी देंगे.