National

सेना को PM मोदी का सलाम, ‘आर्म्ड फोर्स विज़न 2047’ किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया. यह सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हो रहा है, जहां तीनों सेनाओं के कमांडरों ने हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना की जमकर तारीफ की और उन्हें राष्ट्र निर्माण, नागरिकों की सुरक्षा, समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई और अन्य देशों को मदद पहुंचाने में अहम भूमिका के लिए सराहा.

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर ‘इंडियन आर्म्ड फोर्स विज़न 2047’ दस्तावेज़ भी जारी किया. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार और तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल (ज्वाइंटनेस) को बढ़ाना होगा. उन्होंने 2025 को ‘रक्षा सुधारों का वर्ष’ (Year of Reforms) घोषित करने पर जोर दिया.

सम्मेलन में रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और रक्षा सचिव भी मौजूद थे. तीनों सेनाओं ने पीएम को अपनी तैयारियों, नई तकनीक और भविष्य की रणनीतियों की जानकारी दी. यह सम्मेलन 15 से 17 सितंबर तक कोलकाता के ईस्टर्न कमांड में चलेगा.