Haryana National

PM Modi ने हरियाणा की जनता से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील

न्यूज़ फ्लिक्स भारत,हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए करीब एक महीने तक चले चुनाव प्रचार के बाद आज शनिवार को मतदान शुरू हो गया है. प्रदेश 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. इस चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अनिल विज, कुमारी सैलजा, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित प्रदेश तमाम दिग्गज नेताओं की किस्मत वोटरों के हाथ में है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान करने की अनुरोध किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर लिखा, ‘आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें. इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं’.