न्यूज़ फ्लिक्स भारत। कजाकिस्तान में एक यात्री विमान क्रैश हो गया. यह विमान अजरबैजान एयरलाइंस का था और यह इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. मिल रही जानकारी के इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. यह विमान कजाकिस्तान के अकातू एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ है. बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 67 यात्री और कुल पांच क्रू मेंबर मौजूद थे. इस विमान क्रैश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विमान लैंड करते समय क्रैश होता दिख रहा है. यह प्लेन अजरबैजान एयरलाइंस का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि बाकू से रूस से जा रहा था ये विमान. ये हादसा किस वजह से हुआ है इसकी अब जांच की जा रही है.

World








