Uttar Pradesh

लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप… खाली कराया गया 1.5 KM एरिया – जानिए क्या है वजह ??

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह रेडियोएक्टिव एलीमेंट के लीक होने से हड़कंप मच गया। यह एलीमेंट कैंसर रोधी दवाओं में प्रयोग होता है और इसके कंटेनर से लीक हो रहा था। जांच में लगे तीन कर्मचारियों को आइसोलेट कर दिया गया है।

घटना शनिवार सुबह की है, जब एयरपोर्ट पर गुवाहाटी जाने वाली उड़ान के लिए कैंसर रोधी दवाओं के कंटेनर की स्कैनिंग की जा रही थी। स्कैनिंग मशीन ने अचानक बीप किया, जिससे कुछ गड़बड़ी की आशंका जताई गई। कर्मचारियों ने कंटेनर को खोला, जिसमें कैंसर रोधी दवाओं के साथ रेडियोएक्टिव एलीमेंट पाया गया।

कंटेनर से लीक हो रही गैस की वजह से कुछ कर्मचारियों के बेहोश होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने इस दावे से इंकार किया है। तीन कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है और लीक हो रहे कंटेनर को सुरक्षित तरीके से अलग रखा गया है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!