Entertainment

पैन इंडिया स्टार पावर लिस्ट 2026: प्रभास फिर नंबर 1, साउथ का दबदबा जारी

भारतीय सिनेमा में पैन इंडिया स्टार पावर की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जारी हुई इस सूची में रेबेल स्टार प्रभास एक बार फिर नंबर 1 पर काबिज़ हैं। उनकी पॉपुलैरिटी और पैन इंडिया अपील ने उन्हें लंबे समय से शीर्ष स्थान पर बनाए रखा है। बड़े प्रोजेक्ट्स और जबरदस्त फैन फॉलोइंग ने उनकी स्टार पावर को और मजबूत किया है। सूची में दूसरे नंबर पर विजय हैं, जिनकी फिल्मों का क्रेज सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी तेजी से बढ़ा है। तीसरे स्थान पर अल्लू अर्जुन हैं, जिन्होंने फिल्म पुष्पा 2 से अपनी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल मारा।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर राम चरण हैं, जिनकी दुनिया भर में पहचान RRR के बाद और बढ़ी। छठे स्थान पर महेश बाबू ने अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग के साथ जगह बनाई है। सूची में सातवें नंबर पर अजित कुमार, जबकि आठवें स्थान पर एन.टी. रामा राव जूनियर (जूनियर एन.टी.) हैं। नौवें नंबर पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हैं। दसवें स्थान पर साउथ के बड़े स्टार पवन कल्याण ने अपनी जगह बनाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सूची से साफ दिखाई देता है कि भारतीय सिनेमा में साउथ इंडस्ट्री का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। पैन इंडिया फिल्मों की दौर में भाषाओं की दीवारें टूट रही हैं और दर्शक अब अपनी कमाई और स्टार पावर के आधार पर अपने पसंदीदा कलाकार चुन रहे हैं।