LOC पर लगातार पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, फिर की गोलीबारी 

पाकिस्तानी सेना की जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर नापाक हरकते जारी है। बता दें कि पिछले 6 दिनों से पकिस्तान LOC पर लगातार गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है । रक्षा प्रवक्ता ने बुधवार सुबह यहां कहा कि 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद भारत की तरफ से भी इसका करारा जवाब दिया गया।

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के रामगढ़ और परगवाल इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया . आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर और जम्मू के अखनूर के परगवाल इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

error: Content is protected !!