पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। भूकंप से अफरा-तफरी मच गई है। लोग दहशत में घर से बाहर निकल गए हैं। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर तक बताई जा रही है। इस हफ्ते में पाकिस्तान में भूकंप का ये तीसरा झटका है।
भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसका उपकेंद्र 29.12 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 67.26 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, अब तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में लोगों में दहशत का माहौल देखा गया और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।
