National

भारतीय महिला पायलट को पाकिस्तान ने नहीं पकड़ा, PIB ने बताई सच्चाई

पाकिस्‍तान के सोशल मीडिया पर एक झूठ बहुत तेजी से वायरल किया जा रहा है कि भारत की एक महिला पायलट को पकड़ लिया है.  भारत ने पाकिस्‍तान के इस झूठ का पर्दाफाश किया है. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इस पोस्‍ट का फैक्‍ट चेक किया और पाकिस्‍तान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया. आइए जानते हैं जिस भारतीय महिला पायलट को पकडने का दावा पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर दावा कर रहा है. आखिर कौन हैं ये शिवानी सिंह.

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि “पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल दावा करते हैं कि भारतीय महिला वायु सेना पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है. यह दावा झूठा है!”