गणतंत्र दिवस 2026 के पहले ही पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची सामने आ गई है। सूत्रों के अनुसार इस बार 45 ऐसे गुमनाम नायक सम्मानित किए जा सकते हैं, जिन्होंने समाज सेवा, कला, चिकित्सा, साहित्य और जनकल्याण के क्षेत्र में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान दिया है। सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इन नामों में देश के अलग-अलग राज्यों के ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने बिना किसी प्रचार के समाज और देश के लिए काम किया है।
पद्म पुरस्कार 2026: देश के इन ‘गुमनाम नायकों‘ को मिल सकता है सम्मान, देखें संभावित लिस्ट
- डॉ. पुण्णियामूर्ति नटेासन (तमिलनाडु)
- महेंद्र कुमार मिश्रा (ओडिशा)
- आर्मिदा फर्नांडीस (महाराष्ट्र)
- डॉ. कुमारासामी थंगाराज (तेलंगाना)
- कैलाश चंद्र पंत (मध्य प्रदेश)
- ब्रिज लाल भट्ट (जम्मू-कश्मीर)
- एस. जी. सुशीलेम्मा (कर्नाटक)
- गफरुद्दीन मेवाती (राजस्थान)
- नुरुद्दीन अहमद (असम)
- कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी (केरल)
- नीलेश मंडलेवाला (गुजरात)
- टागा राम भील (राजस्थान)
- डॉ. पद्मा गुरमेट (जम्मू-कश्मीर)
- सांग्युसांग एस. पोंगेनर (नागालैंड)
- भगवंदास रायकर (मध्य प्रदेश)
- राम रेड्डी ममिडी (तेलंगाना)
- थिरुवरूर बख्तवसलम (तमिलनाडु)
- पोकीला लेकटेपी (असम)
- भिकल्या लडक्या धिंडा (महाराष्ट्र)
- शफी शौक़ (जम्मू-कश्मीर)
- सिमांचल पात्रो (ओडिशा)
- आर. कृष्णन (तमिलनाडु)
- विश्व बंधु (बिहार)
- मोहन नगर (मध्य प्रदेश)
- ओथूवर तिरुथानी (तमिलनाडु)
- बुधरी ताथी (छत्तीसगढ़)
- श्रिरंग देवबा लाड (महाराष्ट्र)
- धर्मिकलाल चूनीलाल पांड्या (गुजरात)
- इंदरजीत सिंह सिद्धू (चंडीगढ़)
- डॉ. श्याम सुंदर (उत्तर प्रदेश)
- राजस्तापति कालीअप्पा गौंडर (तमिलनाडु)
- अंके गौड़ा (कर्नाटक)
- चरण हेम्ब्रम (ओडिशा)
- रघुवीर खेडकर (महाराष्ट्र)
- खेम राज सुंद्रीयाल (हरियाणा)
- तेची गूबिन (अरुणाचल प्रदेश)
- मीर हाजीभाई कसामभाई (गुजरात)
- रघुपत सिंह (उत्तर प्रदेश)
- हैली वॉर (मेघालय)
- चिरंजी लाल यादव (उत्तर प्रदेश)
- के. पाजनिवेल (पुडुचेरी)
- आर एंड एस गोडबोले (छत्तीसगढ़)
- युनम जत्रा सिंह (मणिपुर)
- नरेश चंद्र देव वर्मा (त्रिपुरा)
- सुरेश हनागवाड़ी (कर्नाटक)
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में दिया जाता है – पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए। ये पुरस्कार कला, साहित्य, सामाजिक सेवा, विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा, खेल, व्यापार और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किए जाते हैं।









